1. साहित्य के उत्थान/सेवा हेतु नवोदित कवियों/साहित्यकारों को मंच प्रदान करना |
2. नवोदित कवियों/साहित्यकारों एवं वरिष्ठ कवियों/साहित्यकारों के संयुक्त तत्वाधान में भारत देश के विभिन्न शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में समय समय पर कवि सम्मलेन एवं साहित्यिक अधिवेशन का आयोजन करना |
3. साहित्य का प्रचार-प्रसार कर जन-जन को राजभाषा हिंदी एवं भारत में अन्य बोली जाने वाली भषाओं का साहित्य के प्रति जागरूक करना |
4. समय-समय पर हिंदी की काव्य, आलेख एवं कहानी आदि की पुस्तकें/ पत्रिकाएँ प्रकाशित करवा निशुल्क वितरण करना |
5. प्राविधिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा व सतत शिक्षा हेतु कार्य करना |
6. विद्यालय खोलना और ज्ञानार्जन के लिए पुस्तकालय केंद्र एवं वाचनालय केंद्र की व्यवस्था करना और उनका संचालन करना |

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, पुरूषों, कारीगरों और किसानों की सामाजिक, शैक्षिक, नैतिक, आध्यात्मिक तथा चारित्रिक विकास करना

खादी ग्रामोध्योग, लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योग, कृषि पशु पालन के माध्यम से रोजगार सुलभ करना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान कराना

ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के लिए सिलाई, बुनाई, कढाई, खाद्य प्रसंस्करण एवं समस्त प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करना |

स्वास्थ्य, चिकित्सा, मद्यनिषेध, कुष्ठ निवारण एवं स्वछता सम्बन्धी कार्यक्रमों में सहयोग करना

पर्यावरण एवं प्रदुषण सुधार सम्बन्धी कार्य करना

महिला एवं बाल विकास के लिए कार्य करना